Skip navigation

सागर (डेली हिंदी न्‍यूज़)। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को बीना के आगासौद में आयोजित बुंदेलखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्‍मेलन को संबोधित किया। यह पहला मौका था जब किसी प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ता सम्‍मेलन में भाग लिया।

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने चिलचिलाती गर्मी में जमा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आएं और इसे उजागर करें। उन्होंने कहा कि मप्र में रोजगार गारंटी समेत अनेक योजनाओं में गड़बड़ी की बहुत शिकायतें हैं।

मप्र में सत्ता में वापसी के प्रयासों में जुटी कांग्रेस के लिए यह पहला एकता सम्मेलन था। बीना रिफायनरी से लगभग पांच किमी दूर एक सुनसान से स्थान पर कांग्रेस ने बुंदेलखंड कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया था। आयोजन स्थल रिफायनरी के पास इसीलिए चुना गया, ताकि कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री से रूबरू कराया जा सके।

Read More »

सागर (डेली हिंदी न्‍यूज़)। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत ओमान रिफायनरी को एक विश्व-स्तरीय परियोजना बताते हुए कहा कि इससे बीना के साथ-साथ पूरे बुंदेलखंड के विकास को गति मिलेगी। प्रधानमंत्री ने आज बीना के पास आगासौद में 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से स्‍थापित की गई भारत-ओमान रिफायनरी देश को समर्पित की। Read More »

सागर (डेली हिंदी न्‍यूज़)। जैसे ही मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने विजयी छक्‍का लगाया, सागर में क्रिकेटप्रेमियों ने जीत का जश्‍न मनाना शुरू कर दिया। तीनबत्ती पर देर रात तक लोगों का हुजूम जमा रहा जो रंग खेलते रहे और आतिशबाजी कर खुशियां मनाते रहे। शहर में हुए धमाल के कुछ दृश्‍य- Read More »

सागर (डेली हिंदी न्‍यूज़)। अंतरराष्ट्रीय रसायन वर्ष के दौरान छात्रों में वैज्ञानिक रुझान विकसित करने और विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के लिए देश भर में भ्रमण कर रही विज्ञान एक्सप्रेस सागर पहुंच गई है। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ निगम ने शनिवार को सागर में इसका उद्घाटन किया। साइंस एक्सप्रेस सागर में 5 अप्रैल तक रहेगी। Read More »

सागर में स्‍वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पारंपरिक तरीके से किया गया। मध्‍यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि थे।

विस्‍तृत समाचार पढ़ें

भोपाल (डेली हिंदी न्‍यूज़)। प्रदेश सरकार हर गांव तक पहुंच बनाने के महत्‍वाकांक्षी अभियान पर काम कर रही है। अगले 3 साल में प्रदेश के 9338 गांव बारहमासी सड़कों से जोड़ दिए जाएंगे। इन गांवों के सड़कों से जुड़ते ही प्रदेश के सभी गांव सड़कों से जुड़ जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बारहमासी सड़क योजना की आगामी 3 वर्षों की कार्य योजना अनुमोदित की गई।

Read Full story.

सागर (डेली हिंदी न्‍यूज़)। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि अगले तीन सालों में बुंदेलखंड के प्रत्येक गांव को सड़कों से जोड़ेंगे। प्रदेश सरकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से प्रथम चरण में 10 हजार नौजवानों की पंचायतों में नियुक्ति करेगी। प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीबों, मेहनतकशों की जिंदगी में रोशनी लाने की है। वे आज यहां जागरूकता व लोक कल्याण शिविर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

आगे पढ़ें 

सागर (डेली हिंदी न्‍यूज़)। मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक बार फिर दो टूक शब्‍दों में कहा है कि पृथक बुंदेलखंड राज्‍य उनकी प्राथमिकताओं में शुमार नहीं है। सीएम ने अपने संक्षिप्‍त प्रवास के दौरान यह बात कही। वे यहां चातुर्मास कर रहे संत रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार के दर्शन करने आए थे। विस्‍तार से पढ़ें

सागर (संजय करीर)। हॉकी के जादूगर कहलाने वाले मेजर ध्‍यानचंद सिंह (Major Dhyanchand Singh) अब इस दुनिया में नहीं हैं। होते तो शायद हॉकी (Hockey) की दुर्दशा पर उनकी आंखें आठ-आठ आंसू रोतीं। अपने जीते जी ध्‍यानचंद ने हॉकी की खातिर जो कुछ भी बन सका किया। उन्‍हें हमेशा इस बात की चिंता रहती थी कि अगली पीढ़ी हॉकी के गुर सीख कर इस कला में माहिर हो और देश का नाम दुनिया में रोशन करे। युवाओं को हॉकी के गुर सिखाने के लिए उन्‍हें जब जहां बुलाया गया वे पहुंच जाते थे।

पूरा समाचार पढ़ें

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.