सागर (डेली हिंदी न्यूज़)। जैसे ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विजयी छक्का लगाया, सागर में क्रिकेटप्रेमियों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। तीनबत्ती पर देर रात तक लोगों का हुजूम जमा रहा जो रंग खेलते रहे और आतिशबाजी कर खुशियां मनाते रहे। शहर में हुए धमाल के कुछ दृश्य-
